दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारतीय कंज्यूमर कंपनियों के कारोबार पर साफ दिखने लगा है। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते कई कंपनियों की बिक्री और विस्तार योजनाएं प्रभावित हुई हैं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद कई कंपनियों का कारोबार 30% से 40% तक घट गया है। साथ ही कंटेनर शिपिंग की लागत 4-5 गुना तक बढ़ गई है, जिससे ऑपरेशनल खर्च में भारी इजाफा हुआ है। ब्रिटानिया, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बीबा फैशन, डाबर, इमामी, रसना, iD Fresh Food, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मैरिको और बिसलेरी जैसी कई भारतीय कंपनियां इस क्षेत्र में काम करती हैं। इन कंपनियों की कुल कमाई का लगभग 5% से 20% हिस्सा इसी इलाके से आता है।iD Fresh Food के ग्लोबल CEO पी.सी. मुस्तफा ने बताया कि कंपनी अब निवेश और विस्तार की योजनाओं की दोबारा समीक्षा कर रही है। वहीं Rasna के चेयरमैन पीरूज खंबाटा के मुताबिक, मौजूदा हालात कोविड जैसे हो गए हैं, जिससे लोग इस क्षेत्र को छोड़ रहे हैं।Biba Fashion के MD सिद्धार्थ बिंद्रा ने कहा कि UAE में ईद तक कारोबार ठीक था, लेकिन उसके बाद बिक्री में 30-40% की गिरावट आई है। कंपनियां अब जोखिम कम करने के लिए स्टॉक बढ़ा रही हैं, सप्लाई चेन के वैकल्पिक रास्ते अपना रही हैं और अतिरिक्त इंश्योरेंस कवर ले रही