Sliderपंजाब

बंदे भारत ने बरनाला के लोगो को दी खुशखबरी

बरनाला: पंजाब के एक स्टेशन पर आज से वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज लगने जा रहा है। बरनाला के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी देते हुए, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घोषणा की है कि बरनाला में वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑफिशियल स्टॉपेज शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मांग इलाके के लोग लंबे समय से कर रहे थे और अब इसे मंजूरी मिल गई है।आज 20 फरवरी से जब वंदे भारत फिरोजपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी, तो बरनाला में 2 मिनट के लिए रुकेगी। इसी तरह, जब ट्रेन शाम को दिल्ली से लौटकर फिरोजपुर कैंट की तरफ आएगी, तो बरनाला में भी 2 मिनट का स्टॉपेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरनाला के लोगों की लंबे समय से इच्छा थी कि वंदे भारत जैसी मॉडर्न और हाई-स्पीड ट्रेन यहां रुके। अब इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि इलाके के व्यापार और इंडस्ट्री को भी फायदा होगा। दिल्ली से सीधी और तेज कनेक्टिविटी से स्टूडेंट्स, बिजनेसमैन और दूसरे यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है और आने वाले समय में और भी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। उन्होंने खास तौर पर शहर के लोगों, सामाजिक संगठनों और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने यह मांग उठाई और सरकार तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि वह बरनाला के विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह की कोशिशें करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button