Sliderराष्ट्रिय

विशाखापट्टनम में PM मोदी ने 3 लाख लोगों के साथ किया योग

दिल्ली: आज यानी 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया में मनाया जा रहा है. इस साल खास आयोजन ‘योग संगम’ के तहत सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर के एक लाख से ज्यादा जगहों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के मुताबिक सामूहिक रूप से लोग योग किया जा रहा है. वहीं, दुनिया भर में कुल 191 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सरकार की तरफ से 10 खास कार्यक्रमों का ऐलान किया गया है, जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे. पिछले 11 साल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है. भारत ने दुनिया को योग को जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है. आज दुनिया के कई हिस्सों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं

Related Articles

Back to top button