
जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वां एपिसोड आज प्रसारित हुआ। सेंट्रल विधानसभा हलके के मंडल नंबर 6 के भारत नगर में स. अमरजीत सिंह अमरी की अगुवाई में भाजपा नेताओं से इस कार्यक्रम को सुना। अमरी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवाओं को प्रेरित किया और प्रेरक प्रसंग भी सुनाए। साथ ही उन्होंने खगोल विज्ञान यानी एस्ट्रोनॉमी को लेकर विशेष संबोधन किया। मोदी ने कहा कि यहां एस्ट्रोनॉमी ने हर पीढ़ी में कौतूहल जगाया है। उसे अन्वेषण के लिए प्रेरित किया है और आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है। अमरी ने कहा कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह रहता है औऱ जनता इस कार्यक्रम को जरूर सुनती और देखती है। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, रजनीश कपाही, हरजिंदर, परीक्षित वालिया, दीपक बेरी, अमित कुमार, रश्मी आदि उपस्थित थे।