Sliderपंजाब

छात्र की गोली मारकर हत्या, गया था कोचिंग

बिहार: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामले सामने आया है, जहां पर दिनदहाड़े कोचिंग से बुलाकर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के हथुआ नगर पंचायत के मकतब स्कूल के पास का है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी निवासी मुमताज आलम का 17 वर्षीय पुत्र आशु आलम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को आशु कोचिंग पढ़ने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान उसे कुछ लोगों ने क्लास से बाहर बुलाया और फिर उसके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button