Sliderराष्ट्रिय

टैरिफ के बाद अमेरिका ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव

punjabkesari
भारतीयों को बड़ा झटका: टैरिफ के बाद अमेरिका ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया नियम
Monday, Sep 08, 2025 – 11:19 AM (IST)

दिल्ली: अमेरिका ने भारतीयों को एक बड़ा झटका दिया है। अब अमेरिका के नॉन-इमिग्रेंट वीजा के लिए इंटरव्यू अपने ही देश या कानूनी निवास स्थान पर देना होगा। यानी, अगर आप भारतीय नागरिक हैं और जल्द अमेरिका जाना चाहते हैं, तो आप पहले की तरह थाईलैंड, सिंगापुर, या जर्मनी जैसे देशों में जाकर टूरिस्ट या बिजनेस वीजा के लिए इंटरव्यू नहीं दे पाएंगे। यह नया नियम 2 सितंबर से लागू हो गया है।कोरोना महामारी के दौरान भारत में अमेरिकी वीजा इंटरव्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, जो कई बार तीन साल तक का होता था। उस समय, कई भारतीय नागरिक जल्दी वीजा पाने के लिए दूसरे देशों जैसे बैंकॉक, सिंगापुर, या फ्रैंकफर्ट जाकर इंटरव्यू देते थे और काम होने के बाद वापस लौट आते थे। अब यह सुविधा खत्म कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button