
Sliderअन्य राज्य
पुंछ जिले में मिली एक पुरानी लैंडमाइन

पुंछ;पुंछ जिले में एक पुरानी लैंडमाइन मिलने की सूचना मिली है। इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि पुंछ ज़िले के मेंढर इलाके में बसूनी टॉप के पास बाड़ के पास एक पुरानी लैंडमाइन मिली, जिसे गुरुवार को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी के दौरान सेना को इस लैंडमाइन का पता चला, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते की टीम को बुलाया गया और विस्फोटक को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।



