मध्य प्रदेश : अनूपपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के करनपठार थाना अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।