Sliderराष्ट्रिय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के छह दिवसीय दौरे पर रवाना

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए हैं इस छह दिवसीय दौरे का उद्देश्य यूरोप और प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना है पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर नीस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ में अपग्रेड किए जाने के बाद दोनों नेता इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे 14 जून को दोनों नेता ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जो भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और उच्च शिक्षा नवाचार को बढ़ावा देने पर केंद्रित है इसके अलावा, 18 जून को पीएम मोदी पेरिस में यूरोप के प्रमुख टेक्नोलॉजी सम्मेलन ‘VivaTech 2026’ में शामिल होंगे, जहां इस बार भारत का सबसे बड़ा नेशनल पवेलियन स्थापित किया गया है

Related Articles

Back to top button