पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. की छात्रा ने बी.कॉम सेमेस्टर-ङ्कढ्ढ यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया

हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.कॉम सेमेस्टर- ङ्कढ्ढ की छात्राओं ने मई 2026 में हुई यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार स्थान हासिल करके संस्थान का नाम रोशन किया। मुस्कान ने 8.35 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। जशनप्रीत कौर ने 8.02 सीजीपीए के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया, जबकि जगजोत कौर और पूजा कुमारी ने क्रमश: 7.98 और 7.90 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। संस्थान के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि मुस्कान +१ से ही एच.एम.वी. की छात्रा रही हैं, जो उनकी लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता और लगन को दर्शाता है। प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने इस शानदार उपलब्धि पर कॉमर्स और मैनेजमेंट के पीजी डिपार्टमेंट की हेड श्रीमती मीनू कोहली, फैकल्टी सदस्यों और मेधावी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की सच्ची कोशिशों की सराहना की और उनके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती बीनू गुप्ता भी मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button