
जय राधा माधव, जय राधा माधव, का मधुर स्वर गूंजा गुर्जेपाल नगर में – यांकिल कोहली

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से कार्तिक मास की शुभ मंगलमय प्रभातफेरी का भव्य अनुष्ठान गुर्जेपाल नगर में वर्मा परिवार के निवास स्थान पर हुआ संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, बॉबी मेहता, लक्की, विशाल ढल्ल, यांकिल कोहली, समीर कक्कड़, पुनीत ठाकुर, मुकेश, गौरक्ष दुआ ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व के साथ साथ विरह प्रार्थना के साथ किया इस्कॉन के संस्थापक नित्यलीला अभय चरनारविंद भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद जी की तिरोभाव तिथि पर उनका स्मरण करते हुए उनका प्रिय संकीर्तन जय राधा माधव, जय कुंज बिहारी, विशेष रुप से उन्हीं का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु याद किया गया सनी दुआ ने बताया कि आविर्भाव, तिरोभाव,तिथि हम सब को मनानी चाहिए ऐसे महा भागवत प्रचार पुरुषों को स्मरण करने मात्र से ही सभी भक्तों का मंगल निश्चित है प्रभातफेरी का भव्य स्वागत रंग बिरंगी होली सजा, सुंदर सुंदर, लाइट, और पुष्पों की भरपूर वर्षा के साथ किया गया पालकी में विराजमान श्री चैतन्य महाप्रभु जी की वर्मा परिवार ने आरती की ओर भोग निवेदन किया गया प्रभातफेरी वर्मा निवास से चलकर श्री शिव मंदिर में भोले बाबा को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती हुई संपूर्ण क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए पटाखों की गड़गड़ाहट से होती हुई ज़ोरदार मधुर संकीर्तन के द्वारा सुरेश वर्मा, सीमा वर्मा, कृष वर्मा, सनी चौहान, दृष्टि, सोनाली चौहान, माधव वर्मा, पलक वर्मा, रिशु वर्मा (प्रधान दिलकुशा मार्केट), दीप्ति वर्मा, निपुण वर्मा, गौरी वर्मा, सीमा, नीलम मग्गो, गीतू कश्यप, के साथ भ्रमण कर वर्मा निवास पर संपन्न हुई यांकिल कोहली ने जय राधा माधव, आदित्य मग्गो ने राधा नाम की जोरदार ध्वनि से समस्त भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया सनी दुआ ने राधे, राधे, राधे, गोबिंद राधे, विशाल ढल्ल ने हरे कृष्ण का मधुर महामंत्र करते हुए स्वामी महाराज की दिव्य लीलाओं का स्मरण कर सभी को भावुक कर वृंदावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे, के संकीर्तन पर सभी भक्तों का आशीर्वाद लिया और संकीर्तन को महाराज के श्री चरणों में समर्पित कर सभी भक्तों के लिए हरिनाम सेवा की भिक्षा मांगी इसके साथ ही ठाकुर जी की आरती कर महामंत्र करते हुए संकीर्तन को विश्राम दिया इस मंगलमय सुअवसर पर सहयोग करने वाले भक्तों का वर्मा जी ने आभार व्यक्त किया मंगलमय प्रभातफेरी में आकाश मल्होत्रा, निताई प्रभु, सागर, मयंक, अजय, ध्रुव, शोभित, पप्पू लोहारिया, वासु कौशल, सलोनी, अपूर्वा, गौरी, हरि दास, लड्डू, नंदनी के साथ साथ और भक्त इस संकीर्तन में शामिल हो ठाकुर जी का गुणगान करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर हो प्रभु कृपा से साथ चलकर प्रभातफेरी की शोभा बढ़ा रहे थे आकाश मल्होत्रा ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली मंगलमय प्रभातफेरी का आयोजन शनिवार को सिल्वर हाईट्स नजदीक वडाला चौक, रविवार को गुलमोहर सिटी, सोमवार को रास्ता मोहल्ला बाबा बिल्लियाँ वाला मंदिर में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान के नाम का प्रचार प्रसार करेंगी आकाश मल्होत्रा जी सभी को इस अनुष्ठान में शामिल होने का निमंत्रण संपूर्ण शहर वासियों को दिया



