Sliderपंजाब

प्रियागोल्ड बिस्कुट को FSSAI ने सस्पेंड किया लाइसेंस

नई दिल्ली : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने ‘प्रियागोल्ड बिस्किट’ बनाने वाली कंपनी ‘सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी पर आरोप है कि उसने बिस्किट बनाने में कच्चे माल के तौर पर उस चोकर का इस्तेमाल किया, जो असल में मवेशियों के चारे के लिए था। खाद्य नियामक ने कहा कि एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद ‘सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड’ के प्लांट का निरीक्षण किया गया, ‘जिसके दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर कमियां पाई गईं।’ खाद्य नियामक ने बताया, ‘मवेशियों के चारे के लिए बना चोकर, जो इंसानों के खाने के लिए नहीं था, उसका इस्तेमाल प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने में फाइबर के स्रोत के तौर पर किया जा रहा था। चोकर से भरे बोरों पर साफ तौर पर लिखा था कि यह सामग्री मवेशियों के चारे के लिए है।’ FSSAI के अनुसार, प्लांट में अन्य कमियां भी पाई गईं, जैसे कि साफ-सफाई की कमी, कीट नियंत्रण में लापरवाही, कच्चे माल के भंडारण और उसे अलग-अलग रखने की गलत व्यवस्था, कर्मचारियों की स्वच्छता में कमी, परिसर के रखरखाव में खामियां और बिस्किट बनाने की प्रक्रिया के बीच इस्तेमाल होने वाले मिश्रणों को संभालने में बरती गई लापरवाही।

Related Articles

Back to top button