Sliderअन्य राज्य

ममता बनर्जी के खिलाफ ED की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कोलकाता::सुप्रीम कोर्ट ममता बनर्जी के खिलाफ दायर ED की याचिका की पर आज सुनवाई करेगा। ममता बनर्जी पर काम में दखल देने का आरोप है। ईडी ने पूर्व पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य राज्य अधिकारियों पर I-PAC के कोलकाता कार्यालयों में जांच और सर्च ऑपरेशनों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।ED की शिकायत के अनुसार, ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों ने I-PAC के सह-संस्थापक प्रतीक जैन से जुड़े मामले की जांच में बाधा डाली। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED ने राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों को काम करने से रोकने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button