Sliderराष्ट्रिय

फ्लाइट में हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उतारे गए सभी यात्री

Delhi: हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए हाल के दिनों में दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ दुबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ान भरने से ठीक पहले अचानक रद्द कर दिया गया जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। दूसरी तरफ खराब मौसम के कारण इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।एअर इंडिया की फ्लाइट दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार थी लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द कर दिया गया। फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी और उन्हें तुरंत प्लेन से नीचे उतरने को कहा गया।इस अचानक हुई घोषणा से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे असुविधा महसूस करने लगे

Related Articles

Back to top button