

जालंधर: पबनस/पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन से संबंधित 7500 कर्मचारियों ने मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके चलते यूनियन के अगले फैसले तक 3000 के करीब सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। वहीं, यूनियन द्वारा बिना पूर्व सूचना के नेताओं के घेेराव की बात कही गई है। इससे पहले यूनियन द्वारा 3 दिन की हड़ताल की जाती थी लेकिन इस बार यूनियन द्वारा मांगे पूरी होने तक हड़ताल को जारी रखा जा सकता है।यूनियन के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि बसों के चलने की अगली तिथी के बारे में बताना अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। यूनियन अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।वहीं, ठेका कर्मचारियों की इस हड़ताल दौरान पक्के कर्मचारी बसें चलाएंगे। इस समय प्रत्येक डिपो में मात्र कुछ एक पक्के कर्मचारी कार्यरत्त है, जिसके चलते पूरे पंजाब में 100 बसों का परिचालन होना भी मुश्किल है। इसके चलते सफर पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें और परेशानियां पेश आएगी। यूनियन द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते आज शाम के बाद लंबे रूट की बसों का परिचालन रोक दिया गया। इसके चलते पंजाब से बाहर जाने वाली बसों का परिचालन नहीं हो पाया। इसके चलते यात्रियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा



