Sliderअंतराष्ट्रीय

बर्ड फ्लू का हाई अलर्ट!

फ़्रांस: फ्रांस में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है और सरकार ने देशभर में अलर्ट लेवल हाई कर दिया है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, यूरोप के कई हिस्सों में प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। फ्रांस में अब तक दो पोल्ट्री फार्म और तीन छोटे घरों में पक्षियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अक्टूबर के बीच में एक फार्म में तीतरों में संक्रमण मिला थाबर्ड फ्लू, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एवियन इन्फ्लूएंजा कहते हैं, मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है। मुर्गियां, बत्तखें और जंगली पक्षी जल्दी इसके शिकार हो जाते हैं। यह वायरस पक्षियों के शरीर, पंखों या संक्रमित सतहों के जरिए फैलता है। पोल्ट्री फार्म में संक्रमण फैलने पर यह बहुत तेजी से फैल सकता है क्योंकि हजारों पक्षी एक साथ रहते हैं।

Related Articles

Back to top button