Sliderराष्ट्रिय

भारत पर कब से लागू होगा 18% टैरिफ

दिल्ली; भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेरिका ने भारत से आने वाले उत्पादों पर पहले लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया है। इसके बाद भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब सिर्फ सामान्य आयात शुल्क लगेगा, जो लगभग 18 प्रतिशत है।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह नई व्यवस्था 7 फरवरी 2026 से लागू होगी। भारतीय समयानुसार यह आदेश आज सुबह 10:30 बजे से प्रभावी हो गया है। इसका मतलब है कि इस समय के बाद अमेरिका में पहुंचने वाली या वेयरहाउस से निकाली जाने वाली सभी भारतीय खेपों पर अब 25% अतिरिक्त टैक्स नहीं लगेगा।विशेष रूप से, अगर कोई खेप पहले ही अमेरिका पहुंच चुकी है या रास्ते में है, या वेयरहाउस में रखी गई है और उस पर 25% अतिरिक्त टैक्स लगाया गया था, तो अब उन पर भी राहत मिलेगी। अमेरिकी कस्टम्स ने अगर पहले ही अतिरिक्त टैक्स वसूला है तो उसे वापस किया जाएगा। यह रिफंड यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की सामान्य प्रक्रिया के तहत होगा। आम तौर पर अमेरिकी आयातक या उनके एजेंट इसके लिए आवेदन करेंगे।

Related Articles

Back to top button