जालंधर : बहुजन समाज पार्टी हल्का जालंधर (पश्चिम) की तरफ से भारत रत्न संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी के 135 में जन्म जयंती बहुत ही शानदार तरीके से बनाएं बस्ती दानिशमंदामें हलका इंचार्ज एडवोकेट प्रितपाल सिंह के देख रेख में मनाई गई ।इस मौके पर बसपा पंजाब प्रधान डॉक्टर अवतार सिंह करीमपुरी मुख्या अतिथि थे। एडवोकेट बलविंदर कुमार जनरल सेक्रेटरी पंजाब, जसवंत राय ऑफिस इंचार्ज और बसपा शहरी प्रधान सलविंदर कुमार विशेष मेहमान थे । डॉक्टर करीमपुरी ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में लोगों से कहा कि बाबा साहब का सारे है समाज को एक ही संदेश था कि अगर आप लोग कारवां आगे नहीं ले जा सकते तो पीछे भी मत लेकर जाना साहब कांशीराम को याद करते हुए करीमपुरी ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक का अपना सफर साइकिल पर और समाज को एकजूट करने के लिए लगा दिया। उन्होंने कहा कि हुकूमत करने वालो से बलवान बनके ही उनसे आगे निकल जा सकता है। पंजाब संभालो मुहिम 2027 के अधीन बाबा साहब के सपनों की सरकार बनाएं और बाबा साहब का सपना सच करें । जागा समाज गुलामी की व्यवस्था के लिए खतरनाक होता है । 2027 में गुलामी के बेड़ियां काटकर समाज को एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि आजकल की सियासी पार्टी हमारे समाज के लोगों को हमेशा ही इस्तेमाल करती रही है। स्कूल बंद किया जा रहे हैं। महंगाई से लोग बेहाल हुए हैं। इसलिए सारे समाज को इकट्ठे होने की जरूरत है।बसपा का साथ देने की जरूरत है। काउंसलर गोगा ने कहा कि दो एम एल ए चुन के विधानसभा तो पहुंचा दिए जाते हैं उनके हालात बदल जाते हैं पर समाज के हालात नहीं बदलते। प्रोग्राम में विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश के पार्टी के पूर्व कोऑर्डिनेटर वीर सिंह जी ने शिरकत की। इस मौके पर सारे ही मेहमानों ने हल्का वेस्ट की प्रबंधन की टीम को बधाई दी। प्रोग्राम का मुख्य संचालन करते हुए एडवोकेट प्रितपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने दलित वर्ग के लिए जहां इतना काम किया उन्होंने भारतवासियों और विशेष कर औरतों को संविधान के द्वारा बराबर के अधिकार दिए हैं। मौजूदा सरकार संविधान को दरकिनार करते हुए अपनी मर्जी कर रही है। इस मौके पर बच्चों ने नाटक के जरिए समाज में हो रहे जुल्मों की तस्वीर भी उजागर की सीनियर आगू राघव विजय यादव ने आए हुए सारे मेहमानों का धन्यवाद किया। बसपा वेस्ट के प्रधान कर्मचंद और सुनीता ने पढ़ाई में अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों को किताबें और पेन बांटे। इस मौके पर विकी बहादुरके ने अपने मिशनरी गीतों से समय को बंद दिया ।जालंधर वेस्ट की टीम में जगदीश मेनिया, कुलदीप बांगर, अभी लोच ,मनीष यादव, गिरधारी लाल ,उत्तम मेनिया, राकेश लोच, साई दास , रिकी पदम, एडवोकेट दीपक कुमार ,जसबीर कौर, राकेश लोच,अशोक कुमार ,गुलशन मदनलाल ,मनीष सहोता, मास्टर हरजिंदर पाल, मणि हंस, बलजीत कुमा,र करनैल सिंह ,सुनील सोढ़ी ,सुरेंद्र सिंह ,जगदीश डॉलिया, जी राज अंगूराना, जनक राज, रोशन लाल, अशोक हीर,डॉक्टर बबी, डॉक्टर सतपाल ,जोतप्रकाश ,दीपक यादव, टिशु के विशेष सहयोग से यह प्रोग्राम सफल हुआ।