SliderUncategorizedपंजाब

बाढ़ पीड़ित किसानों को पंजाब सरकार मुफ्त देगी गेंहू का बीज : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत

जालंधर, 24 सितंबर ( ) – बागवानी मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ित किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को 74 करोड़ रुपये की कीमत का 2 लाख क्विंटल गेंहू का बीज मुफ्त दिया जाएगा, जिससे करीब 5 लाख एकड़ जमीन पर बुवाई की जा सकेगी।

मंत्री भगत ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक किसान को फसल बीमा मुआवजा दिलवाया जाएगा और किसी का हक मारा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और इस संकट की घड़ी में भी सरकार किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी। प्रदेश के मेहनती किसान देश को आत्मनिर्भर बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस बार बाढ़ से पंजाब को भारी तबाही का सामना करना पड़ा है। 2,300 गांव प्रभावित हुए, 20 लाख एकड़ जमीन पर पानी खड़ा हो गया, 5 लाख एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। इस बाढ़ से 56 लोगों की मौत, 7 लाख से अधिक लोग बेघर, 19 हजार मकान ढहने और 3,200 सरकारी स्कूलों के नुकसानग्रस्त होने जैसी गंभीर स्थितियां सामने आईं। इसके अलावा 1,400 किलोमीटर सड़कें टूट गईं और हजारों हेक्टेयर फसल पूरी तरह तबाह हो गई।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर पंजाब को इस प्राकृतिक आपदा से 13,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

अंत में मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का किसानों को मुफ्त गेंहू का बीज देने के फैसले के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button