
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं रिपोर्ट्स के अनुसार, कई इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं भारी बारिश से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के लापता होने की भी खबर है इसके अलावा चिनाब नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैजम्मू-कश्मीर के कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने लोगों को फिर परेशानी में डाल दिया है भारी बारिश के कारण कई इलाकों के हालात बेहद खराब हो गए हैं, खासतौर से पुंछ और राजौरी जिलों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है हालात ये है कि कई इलाकों में भारी बारिश के कारण पानी घरों में घुस गया है और गाड़ियां बाढ़ में बह गई है बारिश के कारण हालात इतने गंभीर हैं कि पील पंजाल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों को लापता होने की खबरें भी सामने आ रही है