Sliderराष्ट्रिय

बाली द्वीप पर ईंधन की कमी के बाद पेट्रोल पंपों के बाहर लगी वाहनों की लंबी कतारें

बाली : इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर ईंधन की कमी के बाद पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पर्यटन पर निर्भर इस द्वीप पर पेट्रोल-डीजल खरीदने आए लोगों को ‘क्षमा करें, ईंधन उपलब्ध नहीं है’ के बोर्ड देखने को मिले। पेट्रोल की कमी की समस्या केवल बाली नहीं बल्कि इंडोनेशिया के 11 प्रांतों में है। पश्चिमी सुमात्रा में इंतजार का समय 2 से 3 घंटे तक पहुंच गया और बैंटन में मेराक-तंगेरांग हाईवे पर डीजल के लिए लगी कतारें लगभग एक किलोमीटर लंबी थीं। आचे, रियाउ, पश्चिमी कालीमंतन, दक्षिणी सुलावेसी, उत्तरी सुलावेसी और योग्याकार्ता में डीजल या पर्टालाइट पूरी तरह खत्म हो गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कमी ईंधन की सप्लाई कम होने या वैश्विक ऊर्जा बाजारों में किसी उथल-पुथल के कारण नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर वितरण की समस्याओं की वजह से हुई है। ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय में तेल और गैस विभाग के महानिदेशक, लाओडे सुलेमान ने कहा, ‘यह पूरी तरह से वितरण से जुड़ी समस्या है। एक ईंधन टैंकर आने में देरी हो गई थी, लेकिन अब वह पहुंच चुका है और 24 घंटे ईंधन की सप्लाई जारी है बाली आ रहे एक ईंधन टैंकर में अनलोडिंग की तैयारी के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे द्वीप के मुख्य ईंधन टर्मिनलों तक सप्लाई पहुंचने में देरी हुई। इसके अलावा समुद्र में तेज लहरों और खराब मौसम के कारण डेनपासार के सांगगरन टर्मिनल और पूर्वी बाली के मांगगिस टर्मिनल तक भी ईंधन की खेप पहुंचने में देरी हुई।

Related Articles

Back to top button