पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने बिखेरे कलात्मक रंग

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों में छिपी हुई रचनात्मक प्रतिभा की साकार रूप देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘कार्ड बनाने, ड्राई फ्लॉवर अरेंजमेंट, गिफ़्ट रैपिंग, कार्ड मेकिंग, पॉट डेकोरेशन, पेपर बैग मेकिंग, पोस्टर राइटिंग और स्लोगन राइटिंग’ जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने कला के विविध रूपों से अपने हुनर का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली विद्यार्थियों की कलाकारी देखकर मंत्रमुग्ध हुए। अपनी रचनात्मकता से सबका दिल जीत लेने वाले विजेताओं को उन्होंने पदक एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,
उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया

Related Articles

Back to top button