Sliderअन्य राज्य

भांडुप इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा

मुंबई: मायानगरी मुंबई के भांडुप इलाके में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड पर एक अनियंत्रित BEST बस की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि लगभग 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब बस रिवर्स ले रही थी और वहां मौजूद यात्री उसकी चपेट में आ गए।घटना की सूचना मंगलवार रात करीब 10:05 बजे मिली। चश्मदीदों ने बताया कि बस अचानक पीछे की तरफ बढ़ी और स्टेशन के पास खड़े यात्रियों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत भांडुप के स्थानीय अस्पतालों और घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त ज़ोन 7 ने पुष्टि की है कि अब तक चार लोगों की जान जा चुका है। राजावाड़ी अस्पताल में लाई गई एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button