पंजाबशिक्षा और संस्कृति

भाजपा जालंधर (शहरी )द्वारा विजय रुपाणी जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जालंधर 13 जूनभाजपा जालंधर शहरी द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रुपाणी जी के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में आकस्मिक निधन हो जाने पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़ ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद,रमन पब्बी,रमेश शर्मा ,अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, राजेश कपूर ,अमरजीत सिंह गोल्डी, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजय रुपाणी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके भारतीय जनता पार्टी के प्रति योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजय रुपाणी जी की नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि विजय रुपाणी जी एक अनुभवी नेता और एक सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार विजय रुपाणी जी की स्मृति में एकजुट रहेगा और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की सेवा में लगा रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और विजय रुपाणी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। इस मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, अश्विनी भंडारी, पार्षद राजीव ढींगरा ,पार्षद पति अमित सिंह संधा, पार्षद कंवर सरताज, रवि कुमार, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी, दिनेश मल्होत्रा, सरताज अल्वी, संतोष वर्मा ,नीता कपूर ,चंदन रखेजा ,राम लुभाया, राजीव भगत, गुरमीत सिंह, प्रमोद कश्यप, शमा चौहान, शालू, अजमेर सिंह बादल, गौरव जोड़ा, सनी शर्मा, किशन लाल शर्मा, मनीष नडा, कुलवंत शर्मा आशीष सहगल, राजेश कुमार आरके, रोशन हीर,डॉ विनीत शर्मा राजीव दीपाली बगड़िया अमित कपूर सीमा रानी ज्योत्सना शर्मा,हैरी किंग,संतोष कुमार,राजन मल्हन,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button