Sliderराष्ट्रिय

भारतीय क क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया

दिल्ली: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए हाई-स्कोरिंग पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। मुकाबला खत्म होते ही भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया और पूरे मैदान का चक्कर लगाकर बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस का अभिवादन किया।भारत के 211/6 के जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192/6 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने हसन नवाज को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर भारत की जीत पक्की कर दी। नवाज 51 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए और शतक से चूक गए, जबकि साद मसूद 5 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दुबे ने 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए।भारत की इस जीत के साथ पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का गोल्ड एक बार फिर टीम इंडिया के नाम रहा। इससे पहले भारत ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने अपना खिताब बरकरार रखा।

Related Articles

Back to top button