
जालंधर : असम व पश्चिम बंगाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भगवा लहराया है । इस जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह और पश्चिम बंगाल की जनता को जाता है । जिनकी कड़ी मेहनत से पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है । भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश सहगल ने बताया कि यह जीत कई मायने में बहुत खास है जहां पिछले 15 वर्षों से ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अपनी धाक जमाए हुई थी जिसके कारण पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी का बोलबाला था और एक हिटलर की तरह वहां की सरकार काम कर रही थी । लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी वहां की जनता को इस गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाएगी और एक सुशासन का दौर शुरू होगा रजनीश सहगल ने बताया कि जहां पश्चिम बंगाल की जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए खास है इस तरह से असम में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है क्योंकि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिरसा की कड़ी मेहनत के कारण वहां पर भगवान लहराया है रजनीश सहगल ने बताया कि अब 2017 में सबसे बड़ा टारगेट पंजाब रहेगा जहां से आम आदमी पार्टी की सरकार को भी चलता किया जाएगा और पंजाब में भी पहली बार पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।