हिमाचल प्रदेश : – हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के साथ ही प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है| हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं (HPBOSE) के परीक्षा परिणामों में इस साल भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है. विज्ञान संकाय (Science Stream) की मेरिट सूची में न्यूला स्कूल, छतड़ी की साइला कश्यप ने 99% अंक हासिल कर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से संचिता धीमान और कांशी शर्मा रहीं, दोनों ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. तीसरे स्थान की बात करें तो, तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने का शामिल है. इस बार कुल 81,417 छात्रों में से 74,637 सफल हुए हैं, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है. 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जहां लड़कियों का पास प्रतिशत शानदार रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 40,828 पुरुष उम्मीदवारों में से 36,888 पास इस परीक्षा में हुए, वहीं 40,281 महिला उम्मीदवारों में से 37,749 ने सफलता हासिल की.