SliderUncategorizedपंजाब

डिविजनल कमिश्नर पटियाला विनय बुबलानी ने लिंक ऑफिसर, कमिश्नर जालंधर मंडल, जालंधर में चार्ज संभाला

जालंधर, 30 जून: सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी और डिविजनल कमिश्नर पटियाला विनय बुबलानी ने आज लिंक ऑफिसर, कमिश्नर जालंधर मंडल, जालंधर के तौर पर अपना चार्ज संभाल लिया है।

वह डिविजनल कमिश्नर, जालंधर के ट्रेनिंग से लौटने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दफ्तर, डिविजनल कमिश्नर जालंधर पहुंचने पर श्री बुबलानी का अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., एस.डी.एम. शाहकोट-कम-स्टाफ ऑफिसर कमिश्नर जालंधर डिवीजन अदित्य गुप्ता और ए.डी.सी.पी. सुखविंदर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
इसके बाद श्री बुबलानी ने दफ्तर के अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक करते हुए कहा कि लोगों को सरकारी सेवाएं समय पर और पारदर्शी ढंग से उपलब्ध करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।

उन्होंने टीम वर्क, जवाबदेही और उचित तालमेल के साथ काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी लोक-केंद्रित प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाए।

इससे पहले जिला पुलिस की टीम द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button