पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में साफ़,स्पष्ट और आदर्श लेखन के प्रोत्साहन हेतु आयोजित की गई ‘अंग्रेज़ी सुलेख प्रतियोगिता’

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली क कुशल नेतृत्त्व में पहली से पाँचवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए साफ़, सुंदर और स्पष्ट लेखन के प्रोत्साहन हेतु ‘अंतर्सदनीय अंग्रेज़ी सुलेख प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पहली से पाँचवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने लेखन-कौशल का प्रदर्शन किया।
गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल के सहयोग से श्रीमती स्मृति शर्मा, श्रीमती सुरुचि शर्मा,श्रीमती तनु,श्रीमती वैशाली सहगल तथा श्रीमती सविता शर्मा के निर्णयानुसार अंग्रेज़ी भाषा में श्रेष्ठ आदर्श-लेखन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को विजेता के रूप में घोषित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने ‘अंग्रेज़ी सुलेख प्रतियोगिता’ के विजेताओं को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button