दिल्ली: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जेब में रखा 10 या 20 रुपये का नोट पानी में भीगकर गल गया हो या मुड़ने की वजह से फट गया हो जल्द ही आपको इस झंझट से हमेशा के लिए आजादी मिल सकती है भारतीय रिजर्व बैंक देश में कागज के बजाय प्लास्टिक यानी पॉलिमर के नोट लाने की बड़ी तैयारी कर रहा है खबरों के मुताबिक, सरकार और आरबीआई अगले साल से देश में 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं अगर यह ट्रायल सफल रहा, तो साल 2027 से पूरे देश में बड़े पैमाने पर इन नोटों को चलन में लाया जा सकता है आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि क्या है आरबीआई का यह पूरा प्लानइस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए आरबीआई की नोट छापने वाली कंपनी ने दुनिया भर के सप्लायर्स से बोलियां मंगाई हैं शुरुआत में दोनों ही डिनॉमिनेशन के लिए 34000-34000 रीम पॉलिमर शीट मंगाई जा रही है एक रीम में 500 शीट होती हैं इन प्लास्टिक नोटों में नकल रोकना नामुमकिन होगा इनमें एक आर-पार दिखने वाली खिड़की, जिसमें महात्मा गांधी का पोर्ट्रेट होगा, मैटेलिक नंबर, मैग्नेटिक थ्रेड और खास शैडो इमेज जैसे हाईटेक फीचर्स होंगे कंपनियों को 18 अगस्त तक अपने टेंडर जमा करने होंगे