Sliderराष्ट्रिय

आग की चपेट में आई जूता फैक्ट्री

दिल्ली: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली में अचानक लगी भीषण आग ने एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने या जानी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली हैदिल्ली अग्निशमन सेव के अनुसार उन्हें सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की कॉल मिली थी। फैक्ट्री में रबड़ और प्लास्टिक जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 17 गाड़ियां एक के बाद एक मौके पर भेज दी गईं।वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है

Related Articles

Back to top button