Sliderअन्य राज्य

भोपाल में छात्र पर जानलेवा हमला

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गौतम नगर थाना क्षेत्र के एक स्नूकर क्लब में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर उसके ही साथ पढ़ने वाले दो नाबालिगों ने बेहद बर्बरता से हमला किया। महज 30 सेकंड के भीतर आरोपियों ने छात्र पर चाकू और डैगर से 27 बार वार किए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खुद हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र और दोनों आरोपी एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं। कुछ दिनों पहले पूल खेलने के दौरान वर्चस्व को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था, जिसमें पीड़ित छात्र ने आरोपियों को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए दोनों आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब में घुसे और कोने में खड़े पीड़ित पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।इस हमले में 16 वर्षीय छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। उसके एक हाथ की कलाई पर 10 से ज्यादा गहरे जख्म हैं, जबकि दूसरे हाथ की दो उंगलियां कटकर अलग हो गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गहरे घाव आए हैं। इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद छात्र जान बचाकर भागने में सफल रहा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button