मणिपुर: मणिपुर के अशांत इलाकों में शांति व्यवस्था बहाल करने और उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ा और सफल अभियान चलाया है। राज्य के पहाड़ी और घाटी दोनों ही जिलों में चलाए गए इस विशेष तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अवैध हथियार और प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े होने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज इस पूरी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी साझा की है।पुलिस के एक बयान के अनुसार चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले के सिकिबुंग गांव के चार निवासियों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी छह जुलाई को असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले के आरोपियों की तलाश में चलाए गए अभियान के दौरान की गई।