
ए.पी.जे. स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों की माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कक्षा की अध्यापिकाओं द्वारा सभी माताओं का गर्मजोशी एवं स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के अनुसार आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी कक्षा की माताओं ने अपने बच्चों के साथ सलाद मेकिंग गतिविधि में भाग लिया। एलकेजी की माताओं ने स्वादिष्ट डेज़र्ट तैयार किए, वहीं यूकेजी की माताओं ने मिरर मेकिंग गतिविधि में अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त सभी माताओं ने फ्लावर अरेंजमेंट गतिविधि में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिनमें माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों और माताओं ने साथ मिलकर आनंदमय एवं यादगार पल बिताए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के माननीय प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा जी, उप- प्रधानाचार्या श्रीमती आरती शोरी भट तथा प्री-प्राइमरी इंचार्ज जागृति मैम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने माताओं का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।
सभी माताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर कार्यक्रम में सहभागिता की और इसे सफल एवं यादगार बनाया।