Sliderराष्ट्रिय

मधुमक्खियों के हमले में घायल अंपायर की मौत

दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर हार-जीत के रोमांचक किस्से सुने जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में खेल का उत्साह पल भर में मातम में बदल गया। उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू क्रिकेट मैदान पर बुधवार की शाम एक ऐसी अनहोनी हुई जिसने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है। YMCC और पैरामाउंट टीमों के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान, जब दूसरी पारी का ‘ड्रिंक ब्रेक’ चल रहा था, तभी आसमान से मधुमक्खियों के एक विशाल झुंड ने खिलाड़ियों और अंपायरों पर धावा बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मैदान पर अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए अंपायर और खिलाड़ी जमीन पर लेट गए, लेकिन मधुमक्खियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।इस जानलेवा हमले की सबसे भारी कीमत कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता को चुकानी पड़ी। मधुमक्खियों ने उन्हें इतनी बुरी तरह डंक मारा कि उनकी हालत कुछ ही मिनटों में नाजुक हो गई। उन्हें आनन-फानन में कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानपुर के फीलखाना इलाके के रहने वाले मानिक गुप्ता क्रिकेट जगत का एक जाना-माना चेहरा थे और लंबे समय से अंपायरिंग की कमान संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button