Sliderपंजाब

मशहूर फैक्ट्री के पास मिला गऊ का कटा हुआ सिर, मची भगदड

जालंधर: महानगर में गाै हत्याओं एवं गाै मांस की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में बस्ती पीरदाद रोड पर गंदे नाले के पास स्थित मशहूर फैक्ट्री के पास एक गऊ का कटा हुआ सिर मिला है।

जानकारी पाकर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख गाैरव क्वात्रा माैके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गाैरव क्वात्रा ने कहा कि यहां पर कई अज्ञात फैक्ट्रियां चल रही हैं और अब पुलिस को इस तरफ जांच करनी चाहिए। रुद्र सेना संगठन के सह संरक्षक मोहित शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि जालंधर में आए दिन गाै तस्करी एवं गाै हत्याओं के मामले सामने आते हैं।

Related Articles

Back to top button