Sliderराष्ट्रिय

इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट किराया, ₹2300 तक महंगी हुई टिकट

दिल्ली; अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने या बिजनेस ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आई आग का असर अब एयरलाइन्स पर दिखने लगा है। देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाने की घोषणा की है।इंडिगो के मुताबिक बढ़ा हुआ किराया 14 मार्च 2026 यानी आज रात 12:01 बजे से प्रभावी हो जाएगा। यह चार्ज उन सभी यात्रियों पर लागू होगा जो आज आधी रात के बाद अपनी टिकट बुक करेंगे।दूरी और रूट के हिसाब से फ्यूल चार्ज अलग-अलग तय किया गया है टिकट की कीमतों में करीब 425 रुपये से लेकर बढ़ोतरी शुरू होगी। लंबी दूरी की उड़ानों पर यह अतिरिक्त बोझ 2300 रुपये तक जा सकता है।इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हवाई ईंधन यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में आया भारी उछाल है।

Related Articles

Back to top button