Sliderअन्य राज्य

महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी जारी

मुंबई: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 4 से 7 अक्टूबर के बीच प्रभावी रहेगी, जिसमें मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले शामिल हैं। विभाग के अनुसार, उत्तरी महाराष्ट्र के तट पर 4 से 5 अक्टूबर के बीच 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 65 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ने की संभावना है। चक्रवात की तीव्रता के आधार पर हवा की गति और तेज हो सकती हैआईएमडी ने पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।इसके अलावा, उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में घने बादलों और वातावरण में नमी के प्रवेश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। समुद्र में उथल-पुथल की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को 5 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। आईएमडी ने मछुआरों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है, जिसमें समुद्र की खराब स्थिति के कारण मछली पकड़ने या समुद्री यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 5 अक्टूबर तक समुद्र में तेज लहरें और अशांति बनी रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button