Sliderपंजाब

महिला सशक्तिकरण के लिए पंजाब सरकार का फैसला मील का पत्थर साबित होगा: डॉ. चब्बेवाल

फगवाड़ा 15 जून (शिव कौड़ा) सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार की ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी आज यहां महिला सत्कार सखियों के लिए करवाए गए प्रशिक्षण सैशन को संबोधित करते हुए डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित महिला सत्कार सखियां गांव और वार्ड स्तर पर योग्य लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ योजना के बारे में जागरूकता भी फैलाएंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना का लाभ प्रत्येक योग्य महिला तक पहुंचाना है डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि यह योजना महिलाओं को हर महीने प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता देकर उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह राशि 1 जुलाई से जारी की जाएगी उन्होंने बताया कि फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हर महीने लगभग 12 करोड़ रुपये योग्य महिलाओं के बैंक खातों में सीधे जमा होंगे जिससे पारिवारिक आय और महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को बड़ा बल मिलेगा सांसद ने बताया कि पंजाब की मतदाता सूची में दर्ज 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाएं जिनके पास वैध आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र है इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य हैं। हालांकि,कुछ वर्ग इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे इनमें आयकर देने वाले,पंजाब सरकार, केंद्र सरकार अथवा किसी अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के सेवानिवृत्त या कार्यरत कर्मचारी, वर्तमान या पूर्व सांसद एवं विधायक तथा वर्तमान मंत्रियों,सांसदों या विधायकों के जीवनसाथी शामिल हैं उन्होंने महिला सत्कार सखियों को सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा से पूरा करने तथा योजना के सफल संचालन के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा मेयर रामपाल उप्पल बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी राजविंदर कौर तथा आम आदमी पार्टी के नेता गुरदीप सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button