
श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से आज मां बंगला जयंती के महा महोत्सव पर गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में हरिनाम संकीर्तन धर्म सभा का आयोजन हुआ संकीर्तन का शुभारंभ आकाश मल्होत्रा, सनी दुआ, यानकील कोहली, हर्ष शर्मा, अथर्व शर्मा ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व से किया आकाश मल्होत्रा ने उमा, रमा, ब्रह्माणी जय जय, राधा, रुक्मणि, सीता जय जय का संकीर्तन करते हुए आए हुए सभी भक्तों को मां के नाम से जोड़ कर माहोल को भक्तिमय कर दिया यानकील कोहली ने राधा माधव की जय, राधा माधव की जय, का संकीर्तन करते हुए संकीर्तन को आगे बढ़ाया अंत में सनी दुआ ने जय जय गोपाला, जय जय गोपाला, मुरली मनोहर नंदलाला, का संकीर्तन करते हुए सभी को खूब नृत्य करने पर विवश किया और हरे कृष्ण महामंत्र के साथ संकीर्तन को विश्राम दिया गया श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सभी सदस्यों को मां बगलामुखी धाम मंदिर के मुख्य सेवादार श्री नवजीत भारद्वाज ने फूलों की माला देकर सम्मानित किया और सभी को मां का पावन प्रसाद भी दिया इस शुभ मंगलमय अवसर पर सनी दुआ , आकाश मल्होत्रा, नीरज कोहली, गौरव कोहली, हर्ष शर्मा, यानकील कोहली, विपन कुमार, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा, वासु नागपाल, जतिन नागपाल, ने भगवान की महिमा गाकर अपना अपना सहयोग दिया!