Sliderपंजाब

यात्री के साथ बदसलूकी करने के मामले में पुलिस की कड़ी कार्रवाई

दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर एक यात्री के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी पायलट वीरेंद्र सेजवाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ का कर्मचारी है और उस पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।घटना 19 दिसंबर की है जब पीड़ित यात्री अंकित दीवान अपने परिवार के साथ यात्रा पर निकले थे। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान लाइन में लगने को लेकर पायलट वीरेंद्र और अंकित के बीच बहस शुरू हुई। चश्मदीदों के अनुसार बहस गाली-गलौज तक पहुंची और फिर अचानक पायलट ने अंकित के चेहरे पर जोरदार मुक्का जड़ दिया। मुक्का इतना तेज था कि अंकित की नाक की हड्डी टूट गई उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा जहां मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट के सुरक्षा क्षेत्र में लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी पायलट साफ तौर पर मारपीट करता दिखाई दिया। वहां मौजूद गवाहों ने भी पुष्टि की कि विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था लेकिन पायलट ने शारीरिक हिंसा का रास्ता चुना। पुलिस के अनुसार आरोपी वीरेंद्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।

Related Articles

Back to top button