
जालंधर : आम आदमी पार्टी के यूथ विंग द्वारा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर आज दोआबा क्षेत्र की एक अहम बैठक जालंधर के सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दोआबा यूथ विंग के अध्यक्ष गुरिंदर सिंह शेरगिल ने की।
इस अवसर पर जालंधर शहरी के अध्यक्ष रूबल संधू, जालंधर देहाती के अध्यक्ष गगनदीप सिंह, होशियारपुर देहाती के अध्यक्ष मनवीर सिंह, होशियारपुर शहरी के अध्यक्ष मनिंदर धामी, जिला एस.बी.एस. नगर से लक्की लद्दड़ और जिला कपूरथला से दीपक कप्तान सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए गुरिंदर सिंह शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यूथ विंग मिशन 2027 के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की ऐतिहासिक जीत को दोहराते हुए 2027 में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के लिए गांव स्तर पर खेल मैदानों और जिमों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत दोआबा क्षेत्र में 572 खेल मैदानों पर काम चल रहा है।
युवाओं को खेलों और जिमों से जोड़ने तथा पंजाब सरकार की इस मुहिम को हर युवा तक पहुंचाने के लिए आने वाले दिनों में दोआबा क्षेत्र के 23 विधानसभा हलकों में हलका-वार बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इस बैठक में जिला जनरल सचिव देहाती संदीप सिंह, जिला जनरल सचिव शहरी गगनदीप असीजा, दोआबा के 23 विधानसभा हलकों के यूथ कोऑर्डिनेटर तथा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।