Sliderअन्य राज्य

मुरादाबाद क्रिकेट मैदान पर दिल दहला देने वाला हादसा

दिल्ली: मुरादाबाद जिले के बिलारी ब्लॉक में रविवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान दुखद घटना हुई। यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट में खेलते हुए मुरादाबाद की टीम के तेज गेंदबाज अहमर खान की अचानक मौत हो गई। यह घटना बिलारी स्थित शुगर मिल के मैदान की है।इस मैच में मुरादाबाद और संभल की टीमें आमने-सामने थीं। मुरादाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर चुकी थी और संभल की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। आखिरी चार गेंदों में संभल की टीम को 14 रन चाहिए थे। अहमर खान ने बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए अपने ओवर में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को 11 रन से जीत दिलाई।जैसे ही अहमर खान ने मैच की आखिरी गेंद फेंकी, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह सांस लेने में तकलीफ महसूस करने लगे और मैदान पर बैठ गए। कुछ ही पलों में वह पिच पर लेट गए। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत संभाला और मौके पर मौजूद डॉक्टर ने CPR देना शुरू किया।कुछ देर बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरे मैदान में शोक छा गया। जीत की खुशी मातम में बदल गई और साथी खिलाड़ी व दर्शक स्तब्ध रह गए।

Related Articles

Back to top button