
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑटोमोबाइल विभाग द्वारा “आधुनिक डेंटिंग और पेंटिंग तकनीकों” पर वेबिनार

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल उद्योग की आधुनिक तकनीकों से परिचित करवाने के लिए “Modern Denting and Painting Technologies – From Damage to Perfection” विषय पर विशेष वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता इंजीनियर बलजीत सिंह, जनरल मैनेजर, बॉडी शॉप, टाटा मोटर्स, जालंधर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वाहनों की बॉडी रिपेयर, डेंटिंग एवं पेंटिंग की आधुनिक तकनीकों, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की रिपेयर प्रक्रिया तथा बॉडी शॉप में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वेबिनार के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से प्रश्न-उत्तर के माध्यम से अपने ज्ञान में वृद्धि की तथा औद्योगिक स्तर पर वाहनों की बॉडी रिपेयर और पेंटिंग की व्यावहारिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जग्रूप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को औद्योगिक तकनीक एवं नवीनतम जानकारी से जोड़ने के लिए कॉलेज द्वारा हर महीने के दूसरे शनिवार को ऐसे विशेष वेबिनार आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग विशेषज्ञों के साथ इस प्रकार के संवाद विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार क्षमता को और मजबूत करते हैं। ऑटोमोबाइल विभाग के इंचार्ज इंजीनियर गौरव शर्मा एवं को-ऑर्डिनेटर इंजीनियर हरप्रीत सिंह ने वेबिनार के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने वेबिनार में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डेंटिंग, पेंटिंग एवं ऑटोमोबाइल बॉडी रिपेयर तकनीकों से परिचित करवाना तथा उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करना था।



