Sliderपंजाबमाझा

मोगा में एक युवक की गत रात हत्या करने का मामला सामने आया

मोगा : मोगा के बेरिया वाला मोहल्ले में एक युवक की गत रात हत्या करने का मामला सामने आया है।मिली  जानकारी के अनुसार युवक सैलून में काम करता था और वह अपना सैलून बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसकी मारपीट की गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की कुछ दिन बाद शादी थी।

जानकारी मिली है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कुछ व्यक्तियों को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हई है। यहां यह भी बता दें कि युवक हरविंदर सिंह, जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है उसकी आने वाले सावन के महीने में शादी रखी हुई थी

Related Articles

Back to top button