Sliderअन्य राज्य

इमारत में लगी आग, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

मुंबई : पूर्वी उपनगर गोवंडी स्थित आवासीय इमारत में शनिवार तड़के आग लगने से एक वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शिवाजी नगर मार्ग नंबर-3 स्थित चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल के एक कमरे में आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मिली। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के तारों, विद्युत उपकरणों, कपड़ों और दोपहिया वाहन की बैटरी तक सीमित थी, जिसे सुबह 4.22 बजे तक बुझा दिया गया।

Related Articles

Back to top button