Sliderपंजाब

बावा खेल नहर में तैरती मिली युवक की ला’श, अब तक नहीं हुई पहचान

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर में एक तैरती हुई लाश मिली है। इसके कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार देर रात शहिद बाबू लाभ सिंह नगर के पास नहर‌ से लाश बरामद हुई है। जिसके पास स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दी।

पुलिस ने कड़ी में मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। शव बाहर निकाल कर उसकी तलाशी ली गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घटना की जांच कर‌ रहे है कि शव किसका है और कहां से तैरता हुआ यहां तक पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button