Sliderपंजाब

हिंदुस्तान शिवसेना ने अपनी राजनितिक ताकत का गलत इस्तेमाल करने वाले विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ खोला मोर्चा :- विनय कपूर

जालंधर :- आज हिंदुस्तान शिवसेना के पंजाब प्रधान विनय कपूर और पंजाब चेयरमैन कपिल भारद्वाज ने जालंधर के पुलिस कमिशनर को एक शिकायत सौपी | जिसमे विनय कपूर ने कहा की पिछले दिनों जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा जो अपनी राजनितिक ताकत का गलत इस्तेमाल करके गरीबो का खून चूस रहा था जो अब विजिलेंस के हथे चढ़ चूका है | जिसका सबसे बड़ा खुलासा हुआ की रमन अरोड़ा ने जालंधर मे चाइना डोर बिकवाई ओर उनसे पैसे लिए | विनय कपूर ने कहा की ऐसे विधायक के खिलाफ सरकार को 307 का मुकदमा दर्ज करना चाहिए क्युकी इस विधायक ने अपने पैसे बनाने के चक्र मैं कई लाख लोगों की जान खतरे मे डाली और कई लोगों ने तो इस ख़ूनी डोर की वजह से जान तक ग्वाई |
विनय ने कहा की इन सब का जान गवाने की एक ही वजह है की रक्षक ही बक्षक बन कर हल्के मे बैठ गया था जिसे किसी की जान से ज्यादा खुद की पॉकेट भरने से मतलब था | विनय कपूर ने कहा की अगर प्रशाशन ने ऐसे व्यक्ति पर मामला दर्ज नहीं किया तो जल्द माननीय हाई कोर्ट का लेंगे सहारा |

Related Articles

Back to top button