Sliderपंजाब

होटल में सोया पनीर की जगह खिला दिया मीट, मचा बवाल

दिल्ली: शहर के प्रसिद्ध होटलों में आज कल लोग अच्छा व शानदार खाना खाने के लिए जाते है, लेकिन अब लोगों का भरोसा इन होटलों से भी उठता जा रहा है। श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपूरा रोड स्थित एक नामी होटल वालों ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसकी पूरे शहर में चर्चा हो रही है। होटल संचालकों कथित लापरवाही देखो, उन्होंने एक डेरा प्रेमी को सोया पनीर की जगह कढ़ाही चिकन खिला दिया व डेरा प्रेमी परिवार का धर्म भ्रष्ट करके रख दिया।इतने बड़े होटल में ऐसी बड़ी लापरवाही होना, शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है व लोग अब ऐसे शानदार होटलों में जाने से कन्नी कतराने लग पड़े है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले शहर रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में पराठे से कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था, परंतु अब तो बिल्कुल ही हैरान करने वाला मामला सामने आ गया है। शहर के कोटकपूरा रोड स्थित इस नामी होटल में एक शुद्ध शाकाहारी परिवार को मांस खिलाकर उनके धर्म को भ्रष्ट कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button