
यूपी में उफान पर गंगा-यमुना, चित्रकूट, प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर में जलभराव

उत्तर प्रदेश: मॉनसून की भारी बारिश अब आफत बनती जा रही बीते कुछ घंटों से हो रही झमाझम बारिश गंगा, यमुना समेत कई छोटी नदियां उफान पर चल रही हैं जिससे पूर्वी यूपी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं प्रयागराज, गाजीपुर, कुशीनगर समेत आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है सुल्तानपुर, अमेठी में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से अहम बताए हैं मौसम विभाग ने लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी समेत 18 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है प्रयागराज में भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है यहां गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करते हुए खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है यहां के फेमस बड़े हनुमान मंदिर में गंगा जी का पानी चला गया था. जहां प्रयागराज में मां गंगा ने बड़े हनुमान को रविवार तड़के स्नान कराया प्रयागराज के प्रसिद्ध संगम क्षेत्र और घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे वहां के तटीय मंदिरों में भी पानी प्रवेश कर गया है



